you are not signed in | sign in or register
Page-Views
 
Weekly People
Week
raviwar.com
Raviwar Exclusive RSS
Newest Posts in Feed
के बनी राष्ट्रपति ?
अमिताभ बच्चन की आवाज़ में ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ के बदले भोजपुरी शत्रुघ्न सिन्हा की शैली में ‘के बनी राष्ट्रपति‘ का शीर्षक ज़्यादा मुफीद लग रहा है. भारत में राष्ट्रपति का पद देश की आत्मा की तरह है. राष्ट्रपति संविधान-गीता का कृष्ण है और प्रधानमंत्री महाभारत का नायक. भारत के राष्ट्रपति को अपने अनुशासन के विश्वविद्यालय का कुलपति और छात्र एक साथ होना पड़ता है. संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के विचार....
सुनो शाहरुख खान
सदाबहार जैसा कुछ नहीं होता. आधा जीवन व्यतीत करने के बाद उसका मकसद अवश्य बदल जाना चाहिए. शाहरुख खान को हमारी यादों में खुशी के प्रतीक के तौर पर जीवित रहना चाहिए न कि एक गुस्सैल के रूप में. मैं इस बात को नहीं मान सकता कि वे धन के दबाव में घमंडी हो गये हैं. हमें बेहिसाब खुशियां देने वाले शाहरुख के लिए वक्त आ गया है कि वे नये सिरे से खुद को परिभाषित करें. एम जे अकबर की बाईलाइन...
माओवादी सिनी सय की कहानी
जाजपुर जिले के गोबरघाटी गांव की सरपंच सिनी सय का नाम अब पुलिस की फाइल में ओडीशा में सक्रिय एक माओवादी के रुप में दर्ज है. 2006 में कलिंगनगर में टाटा कंपनी के खिलाफ जब आदिवासियों का आंदोलन शुरु हुआ तो इस विस्थापन विरोधी आंदोलन में सिनी सय ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी लेकिन इस सक्रियता की कीमत सिनी सय ने जिस रुप में चुकाई, वह दहला देने वाला है. भुवनेश्वर से सारदा लहांगीर की रिपोर्ट...